द फॉलोअप डेस्क
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची आएंगे। इस दौरान वे रांची में पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। संगठन की मौजूदा हालात से अवगत होंगे। ये जानकारी गोड्डा के पूर्व विधायक सह प्रदेश राष्ट्रीय राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने दी है। संजय यादव ने पटना में तेजस्वी यादव से शुक्रवार को मुलाकात की है। जिसमें झारखंड में चल रहे संगठन के गतिविधि और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरे में तेजस्वी यादव पंचायत से प्रदेश स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए टिप्स देंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं के लिए किया ऐसा काम-पढ़ें पूरी खबर
सांगठनिक और राजनीतिक हालात पर चर्चा
गोड्डा के पूर्व विधायक ने बताया कि बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी उन्होंने मुलाकत की। जिसमें उन्होंने झारखंड के सांगठनिक और राजनीतिक हालात की जानकारी दी। इस मौके पर बेलहर के विधायक मनोज यादव भी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT