logo

दुमका पेट्रोल कांड : अंकिता को जिंदा जलाने वाला शाहरुख नहीं बचेगा, इस दिन मिलेगी गुनाहों की सजा

ankita_dumka.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका के चर्चित पेट्रोल कांड के आरोपी शाहरुख हुसैन और मो नईम अंसारी उर्फ छोटू को दोषी करार दिया गया। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रमेश चंद्रा की अदालत ने दोनों आरोपियों शाहरुख हुसैन और मो नईम अंसारी उर्फ छोटू को दोषी करार दिया है। 28 मार्च को सजा पर सुनवाई होगी। गौरतलब है कि अगस्त 2022 में दुमका  में 16 साल की छात्रा अंकिता के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी। 


क्या है मामला
बता दें कि मामला अगस्त 2022 का है। शाहरुख नामक एक स्थानीय युवक अंकिता से एकतरफा प्यार करता था। उसने किशोरी से कई बार प्रपोज किया था।हर बार किशोरी ने इंकार कर दिया। इसके बाद शाहरुख ने अपने एक साथी की मदद से खिड़की के जरिए पेट्रोल छिड़का और उसके बाद आग लगा दी। इस घटना में 16 वर्षिय अंकिता बुरी तरह जल गई थी। पहले स्थानीय अस्पातल में इलाज हुआ। फिर उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां बुरी तरह झुलसी अंकिता 5 दिनों तक संघर्ष करती रही और फिर दम तोड़ दिया।