द फॉलोअप, रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने MMDRA BILL का भारी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खान-खनिज संशोधन विधेयक और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। 7 सितंबर को लोक का घेराव और 9 से 16 सितंबर सभी प्रखंड में भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने का कि झारखंड खनिज से भरा प्रदेश है । इससे राज्य चलता है। सेस के पैसे से प्रदेश की जन कल्याणकारी योजना चलती है। 15 हजार करोड़ तक का घाटा होने जा रहा है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। महतो आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड का, प्रदुषण यहां के लोग झेलेंगे और निर्णय केंद्र लेगा। यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि झारखंड ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेस लगाया था। लेकिन मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसे को भी धत्ता बता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जान लेना चाहिए कि वोट झारखंड और गुणगान दिल्ली करेगा, ये नहीं चलेगा। केंद्र सरकार कहती है कि प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर को साथ लेकर चलना है लेकिन यहां केवल प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा दे रही है।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सेस लगाया गया था। उस पैसे से यहां की कल्याणकारी योजना चलती है। उसे रोकने का काम कर रही है केंद्र सरकार । चाहे वो मइयां सम्मान योजना हो या अबुआ आवास योजना,इसे केंद्र सरकार बंद करना चाहती है । कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। झारखंड में कल्याणकारी योजना बंद न हो इसके लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। संवैधानिक तरीके से होगा विरोध। राम मंदिर चंदा चोरी पर बीजेपी अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है । बीजेपी के संरक्षण में हुई है चोरी। चम्पत राय तो सरकार के करीबी हैं इसलिए उन्हें क्लिन चीट दे दिया गया।
