logo

बड़कागांव में रैयतों के साथ हुई मारपीट पर भाजपा ने बनाई जांच समिति

hzb-1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पिछले दिनों हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव में रैयतों के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच हेतु 9 सदस्यीय समिति का गठन किया है। कमिटी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,आरती कुजूर, सांसद मनीष जायसवाल,विधायक रौशनलाल चौधरी,प्रवक्ता रमाकांत महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टुन्नु गोप,रणंजय कुमार कुंटु बाबू,जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह शामिल हैं। समिति आगामी 25 जनवरी को घटना स्थल का दौरा कर प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी।


स्वर्गीय दिलीप स्वर्णकार के परिजनों से मिले आदित्य साहु
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज स्व दिलीप स्वर्णकार के आवास पर परिजनों से मुलाकात कर दिलीप जी के असामयिक निधन पर गहरी  संवेदना प्रकट की,आत्मा की शांति केलिए प्रार्थना की। परिजनों को ढाढस बंधाया। कहा कि दुख की बेला में भाजपा परिवार साथ खड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह,जिलाध्यक्ष वरुण साहू,उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल भी उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand Barkagaon farmers dispute Adani coal project Dilip Swarnakar Aditya Sahu BJP