logo

10 बंद कराया, रांची नगर निगम का अब 45 हॉस्टल, लॉज एवं कोचिंग संस्थानों को अंतिम नोटिस

10 बंद कराया, रांची नगर निगम का अब 45 हॉस्टल, लॉज एवं कोचिंग संस्थानों को अंतिम नोटिस

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में संचालित हॉस्टल, लॉज एवं कोचिंग संस्थानों में वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 10 संस्थानों को बंद करा दिया गया है, वहीं 45 को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 एवं झारखंड भवन उपविधि, 2016 के प्रावधानों के तहत इन संस्थानों के संचालन के लिए ट्रेड लाइसेंस, हॉस्टल पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC), स्वीकृत भवन प्लान सहित अन्य आवश्यक अनुमतियां एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन अनिवार्य है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा पूर्व में 10 संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया गया था। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित संस्थानों द्वारा निर्धारित निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। जिन संस्थानों की ओर से जवाब प्रस्तुत किया गया, उनका जवाब भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके फलस्वरूप नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले संबंधित संस्थानों का संचालन बंद कराया गया है।

बंद कराए गए संस्थान

1. LAKSHYA DFENCE ACADEMY, BIRSA COLONY, MORABADI
2. RC PHYSICAL ACADEMY (ROSHAN KUMAR SAHU), HATMA
3. RC PHYSICAL ACADEMY (ROHIT KUMAR SAHU), HATMA
4. CAMMANDO PHYSICAL ACADEMY, HATMA
5. KIRAN ACADEMY, EAST JAIL ROAD
6. GS NEXSUS, HARIOM TOWER, LALPUR
7. THE LEARNER HUB, EAST JAIL ROAD
8. VISHESHWARI STUDY CENTRE, EAST JAIL ROAD
9. BHABHA CAREER INSTITUTE, EAST JAIL ROAD
10. AYAANSH THE CIVIL SERVICES, HARI OM TOWER, CIRCULAR ROAD

उक्त कार्रवाई के क्रम में रांची नगर निगम द्वारा अब 45 अन्य हॉस्टल, लॉज एवं कोचिंग संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया गया है। संबंधित संस्थानों को नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना संचालन बंद करने तथा स्वीकृत भवन प्लान एवं संस्थान के संचालन से संबंधित सभी आवश्यक वैधानिक दस्तावेज नगर निगम के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भवनों का अनधिकृत उपयोग अथवा स्वीकृत भवन प्लान में निर्धारित उपयोग के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी हॉस्टल, लॉज एवं कोचिंग संस्थानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे भवन निर्माण, भवन उपयोग एवं संस्थान संचालन से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों तथा निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें। निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जारी निर्देशों की अवहेलना करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम बार इन 45 संस्थानों को नोटिस

1. Cadd Design skool, Lee Desire Complex, Lalpur, Ranchi
2. Sky Tech Aviation, Lee Desire Complex, Lalpur, Ranchi
3. Fiitjee, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
4. Newton Tutorials, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
5. Mentur Eduserv, Lee Desire Complex, Ranchi
6. Bhanwar Rathod Design Studio, Lee Desire Complex, Lalpur, Ranchi
7. Aim Entrance Institute, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
8. E-World Computer Classes, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
9. GS NEXUS, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
10. The Science Era, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
11. Career Point, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
12. Maadhavi Results Knowledge, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
13. Bsc Academy, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
14. Vinay IAS Academy, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
15. Poddar Commerce Academy, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
16. Santech Computer Education Center, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
17. Upto Date Coaching, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
18. Alpine Infotech, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
19. KD Library, Lee Desire Complex, Lalpur, Ranchi
20. Success Hub, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
21. Raw Defence, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
22. Vision IAS, Lee Desire Complex, Lalpur, Ranchi
23. Eternal Career Classes, Lee Desire Complex, Lalpur, Ranchi
24. Chaitanya Academy, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
25. Emphasis, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
26. Samarth Academy, Hariom Tower, Lalpur, Ranchi
27. Success Mantra, East Jail Road, Ranchi
28. Little Krishna Play School, East Jail Road, Ranchi
29. The Learner's Hub, East Jail Road, Ranchi
30. Sarthak Library, East Jail Road, Ranchi
31. Lakshya Library, East Jail Road, Ranchi
32. Sanjay Maths, East Jail Road, Ranchi
33. Udaan IAS Academy, East Jail Road, Ranchi
34. E. Parishram Tutorials, East Jail Road, Ranchi
35. Insight Library, East Jail Road, Ranchi
36. Bhavisya Bharti, Circular Road, Ranchi
37. Prerna Institute, East Jail Road, Ranchi
38. Exam Fighter, New Barhi Toli, Tharpakhna, Ranchi
39. VMS Library, East Jail Road, Ranchi
40. Prasad & Vinayakam Library, East Jail Road, Ranchi
41. Excelnsee IAS, East Jail Road, Ranchi
42. Meta Vision Academy, East Jail Road, Ranchi
43. Parfect Tutorial, East Jail Road, Ranchi
44. RC DEFENCE ACADEMY, LALPUR, RANCHI
45. Yoddha Defence Academy, East Jail Road, Ranchi

Tags - JharkhandLodgeHostelCoachingRanchi Municipal Corporation