logo

कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस का बालावाली स्टेशन पर 3 दिनों तक अस्थायी ठहराव, जानें टाइमिंग

कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस का बालावाली स्टेशन पर 3 दिनों तक अस्थायी ठहराव, जानें टाइमिंग

जामताड़ा:
Jamtara News:
 यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 13151/13152 कोलकाता–जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस का उत्तर रेलवे के बालावाली स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान दोनों ट्रेनें बालावाली स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस बालावाली स्टेशन पर रात 21:40 बजे पहुंचेगी। यहां ट्रेन को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी।

वापसी ट्रेन सुबह 6:57 बजे पहुंचेगी
वहीं, ट्रेन संख्या 13152 जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस बालावाली स्टेशन पर सुबह 06:57 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। रेलवे का यह निर्णय निर्धारित अवधि के दौरान बालावाली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।

Tags - Railway NewsTrain UpdateKolkata ExpressJammu Tawi ExpressBalawali Station