logo

खुशखबरी : झारखंड सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं के लिए किया ऐसा काम-पढ़ें पूरी खबर

power-tariff-pti-0-1560751233-1627886725-1634101917-1643424241.jpg

द फॉलोअप डेस्क

विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए झारखंड सरकार काफी गंभीर है। यही वजह है की झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से ऊर्जा मेला का आयोजन किया है। ये आयोजन 21 जनवरी यानि शनिवार को किया जायेगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल किया जायेगा। बिजली कनेक्शन से लेकर बिल जमा करने तक की सारी जानकारियां भी दी जायेगी। बता दें की ऊर्जा मेला पांच जिलों में लगाए जाएंगें जिनमें रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा शामिल है।

ये भी पढ़ें: चाईबासा में फिर आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

 

कहां-कहां लगेगा मेला

रांची- डोरंडा में भवानीपुर मैदान, झंडा चैक, सतरंजी पेट्रोल पंप के निकट, कोकर बिजली ऑफिस, हरिओम टॉवर, विद्युत सबस्टेशन, मोरहाबादी, मारवाड़ी स्कूल, शहीद चौक, पिठोरिया हाईस्कूल़, गुरूनानाक स्कूल के निकट। विद्युत सबस्टेशन पुंदाग, विद्युत सबस्टेशन हरमू, सिकिदरी, अनगड़ा बाजार, तमाड़ चौक, पंचायत सचिवालय सुंडिल, नगड़ी बाजार, मुड़मा बाजार मांडर

खूंटी- खूंटी ब्लॉक कैंपस, तोरपा कैंपस।

गुमला- पटेल चौक गुमला, विशुनपुर ब्लॉक चौक कैंपस, एनएचपीसी मैदान कोनबिर बसिया।

लोहरदगा- कुडू बिजली ऑफिस, विद्युत सबस्टेशन लोहरदगा। 

इन सम्सयाओं का समाधान किया जायेगा

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, राँची के आदेशानुसार आयोजित किये जाने वाले "ऊर्जा मेला" में विद्युत उपभोक्ताओं के निम्नांकित समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।

(1) सरकार द्वारा दिए जा रहे 100 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा का लाभ लेने हेतु मीटर लगाने से संबंधित मामला।

(2) नया विद्युत संबंध लेने से संबंधित मामला।

(3) भार बढ़ाने से संबंधित मामला ।

(4) कृषि कार्य हेतु नया विद्युत संबंध ।

(5) बिजली बिल सुधार से संबंधित मामला।

(6) बिजली बिल नहीं मिलने की शिकायत ।

(7) खराब / जले मीटर को बदलने के संबंधित मामला ।

(8) ट्रान्सफार्मर जलने/खराब होने की शिकायत।

(9) लो वोल्टेज की शिकायत ।

(10) पोल/तार की आवश्यकता से संबंधित आवेदन।

(11) बिजली से संबंधित अन्य कोई समस्या ।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttp://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT