logo

तेजस्वी यादव बने पिता, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

TEJUYADAV.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटी को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव ने अपने टि्वटर हैंडल से नवजात बच्ची के साथ फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। तेजस्वी के हाथ में उनकी बेटी है। वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने सीधे अस्पताल से  तस्वीर शेयर की है। तेजस्वी यादव की बेटी होने के से राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हुआ है। लालू यादव अब दादा तो राबड़ी देवी दादी बन गयी हैं। 27 मार्च की सुबह राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। तेजस्वी के साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT