logo

घाटशिला उप चुनाव : जनता पर लाठी बरसाने वाली सरकार  को सबक सिखाएं  : रामचंद्र सहिस 

ajsu29.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी ने घाटशिला विधानसभा के आसना पंचायत में जनसंपर्क अभियान चला कर एनडीए के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का अपील की। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस तथा केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण महतो, सुखलाल हेम्ब्रम, टिकैत महतो, करण महतो , बनबिहारी महतो, अमल महतो, राकेश मुर्मू आदि नेता उपस्थित  थे। लोहामालिया गांव में चुनावी सभा में पूर्व मंत्री रामचंद्र ने कहा है कि राज्य में आदिवासी–मूलवासी पर हेमंत सरकार लाठियां बरसा रही है और दमन किया जा रहा है। चाईबासा और रांची में न्याय मांग रहे लोगों पर लाठी बरसाई गई। सिदो–कान्हु के वंशजों पर लाठी चली। सूर्या हांसदा को मार डाला गया। बाबूलाल सोरेन को जीतकर इस सरकार को सबका सिखाएं।


सहिस ने कहा कि झामुमो–कांग्रेस झारखंडी जनता की हितैषी नहीं हो सकती, यह बात जनता समझ चुकी है। इसलिए आजसू समर्थित भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर झारखंड विरोधी ताकतों को जनता जवाब करारा जवाब देने की आवश्यकता है। सहिस ने कहा कि झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विरोधी ताकतों के हाथों  की कठपुतली हैं। राजद और कांग्रेस ने झारखंड राज्य का विरोध किया था, लेकिन झामुमो इन्हीं दलों के इशारों पर नाच रहा है। रामचन्द्र सहिस ने कहा कि झारखंड का निर्माण भाजपा–आजसू ने मिलकर किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए ही झारखंड को संवार सकता है। एनडीए सरकार के समय राज्य में विकास की गति तेज हुई थी, लेकिन हेमंत सोरेन के कार्यकाल में विकास ठप हो गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है।

Tags - Jharkhand Ghatsila by-election AJSU's public relations campaign former MLA Ramchandra Sahis Hemant government