रांची
रांची के सुकुरहुट्टू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति (BJP Jharkhand State Working Committee) की बैठक के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव-2 (Political Resolution-2) को पटल पर रखा गया। नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) बाबूलाल मरांडी ने इस राजनीतिक प्रस्ताव-2 को प्रस्तुत किया। जबकि इस प्रस्ताव का अनुमोदन (Approval) पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, विधायक (MLA) सत्येंद्र नाथ तिवारी एवं मंजू कुमारी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष (State President) आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों (Anti-people Policies) से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उठाते हुए राजनीतिक प्रस्ताव-2 को सर्वसम्मति (Unanimously) से पारित किया गया। कार्यसमिति का यह राजनीतिक प्रस्ताव-2 हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार की हर मोर्चे पर विफलता (Failure on Every Front), चुनावी वादाखिलाफी (Electoral Promise Violations), बिगड़ती कानून-व्यवस्था (Deteriorating Law and Order), महिला सुरक्षा में नाकामी (Failure in Women's Safety), घुसपैठ (Infiltration), खनिज संपदाओं की लूट (Loot of Mineral Resources), युवाओं-छात्राओं के साथ धोखा (Betrayal of Youth and Students) तथा आदिवासियों के उत्पीड़न (Tribal Oppression) जैसे गंभीर मुद्दों (Serious Issues) पर केंद्रित है।

युवाओं एवं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
प्रस्ताव में राज्य सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, युवाओं एवं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और जनहित की अनदेखी के विरुद्ध संघर्ष को तेज करने का संकल्प व्यक्त किया गया है। दो दिनों के गहरे मंथन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मार्गदर्शन के बाद नई ऊर्जा एवं उत्साह से भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह लबरेज दिखे। मरांडी ने कहा कि देश के आज़ादी की लड़ाई में झारखंड़ के सभी इलाकों में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्ती भूमिका निभाई और कुर्बानियां दी। वे सभी जल, जंगल, जमीन और न्याय की लड़ाई लड़ी। लेकिन कांग्रेस ने देश में एक लंबे समय तक सरकार चलाई और आज भी झारखंड़ में उनकी ही सरकार है, ये लोग जल,जंगल और जमीन का सिर्फ नारा दिया लेकिन किसी ने महापुरुषों को सम्मानित नहीं किया। अगर इन महानायकों को सम्मानित किया तो भाजपा के अटल बिहारी बाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार ने।
.jpeg)
आदिवासियों की जमीन को कांग्रेस और झामुमो ने लूटा
मरांडी ने कहा, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो झारखंड़ के मूलवासियों की अलग राज्य की चिर परिचित मांग की आवाज को नहीं सुनी गई। केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही अलग राज्य का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड़ में आदिवासियों की जमीन को कांग्रेस और झामुमो ने लूटा है। भाजपा के बाबूलाल मरांडी, अर्जुन,मुंडा, मधु कोड़ा, रघुवर दास और चंपई सोरेन के शासनकाल में एक इंच भी आदिवासियों की जमीन नहीं लूटा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विस्थापित लोगों को न्याय नहीं मिला है, इनके लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है न कि भाजपा और मोदी सरकार। अब समय आ गया है इन लोगों के झूठे नरेटिव को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
राज्य से विकास के काम नदारद
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में सारे विकास के काम ठप पड़े हैं। कहीं विकास के काम नहीं किये जा रहे है। भाजपा की सरकार में विकास के काम दिखते थे लेकिन आज राज्य से विकास के काम नदारद हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड़ में भ्रष्टाचार बढ़ी है, सरकार पैसे की उगाही कर अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है। झारखंड़ की एक बड़ी आबादी आज भी भाजपा के साथ है। राज्य की जनता इस सरकार के कुशासन से मुक्त होना चाहती है। उन्होंने एमएमडीआर अधिनियम को देशहित एवं झारखंड हित में बतलाया। कहा कि यह कानून पूरे देश के लिए है, यह सिर्फ मेजर मिनरल के लिए बनाया गया कानून है। यह कानून माइनर मिनरल के लिए नहीं है। सेस के कारण यहां का कोयला महंगा हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के संरक्षण में कोयले की चोरी-बिक्री कार्रवाई जा रही है। ठेकेदारों को अवैध कोयला मजबूरी में खरीदना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को लेकर झारखंड़ सरकार के द्वारा गढ़े जा रहे झूठे नैरेटिव को ध्वस्त करना होगा।

चंपाई सोरेन ने कहा-
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजनीतिक प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए कहा कि राजनीतिक प्रस्ताव अनिवार्य है, क्योंकि वर्तमान सरकार की लूट, अराजकता को जवाब देना हमारा दायित्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का कोई उद्देश्य नहीं है सिर्फ लूटना और भ्रष्टाचार को अंजाम देना है। हर योजना में लूट मची हुई है। विधवाओं और वृद्धजनों का पेंशन तक बंद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य की 10000 प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह सरकार आज हर क्षेत्र में फेल हो चुकी है। इस सरकार ने अबुआ आवास, हरा राशन कार्ड को भी आज बन्द कर दिया है। राज्य का अंचल कार्यालय लूट का अड्डा बना हुआ है।
मधु कोड़ा ने कहा-
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड़ की हेमंत सोरेन की सरकार ने लोकतंत्र को लूटतंत्र में बदल दिया है। इस बात को इस राजनीतिक प्रस्ताव में प्रमुखता से इस बात को रेखांकित किया गया है उसका हम सभी भरपूर समर्थन करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में सरकार से टकराने का काम किया, जिसका परिणाम रहा कि सरकार के द्वारा छात्रों से वार्ता की गई और छात्रों पर झूठे मुकदमे दर्ज होने बन्द हुए। इस अबुआ सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी समाज ही पीड़ित है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा नहीं होती तो यह राज्य कब का ईसाई राज्य में परिवर्तित हो चुका होता।
गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और मंजू कुमारी ने भी झारखंड की वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता इस सरकार के कुशासन से मुक्त होना चाहती है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर ही प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के द्वारा किया गया।
