द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनील कुमार श्रीवास्तव को अपना वरीय आप्त सचिव नियुक्त किया है। सुनील श्रीवास्तव की नियुक्ति एक दिसंबर 2024 से प्रभावी होगी। बता दें कि पथ निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुनील कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से मुख्यमंत्री के साथ वरीय आप्त सचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं। यह नियुक्ति बाह्य कोटे के तहत की गई है और यह पूरी तरह से अस्थायी तथा को-टर्मिनस है। मंगलवार को कैबिनेट सचिवालय ने इस नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की।
