logo

सुनील भास्कर को मिला रांची DIG का अतिरिक्त प्रभार

dig_ramchi.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची डीआईजी अनीश गुप्ता के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद सुनील भास्कर को रांची डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील भास्कर 2008 बैच के  तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। बता दें कि अनीश गुप्ता को सीबीआई का डीआईजी बनाया गया है। बता दें कि सुनील भास्कर सीआईडी डीआईजी भी हैं।  सुनील भास्कर को पाकुड़ एसपी के पद में भी रह चुके हैं। अक्टूबर 2022 में ही सुनील भाष्कर को झारखंड सशस्त्र पुलिस का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT