रांची
आजसू पार्टी (AJSU Party) के केंद्रीय अध्यक्ष (Central President) एवं झारखंड (Jharkhand) के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) रांची (Ranchi) के ओरमांझी स्थित हलबादी में आयोजित "सोहराय जतरा सह बरदखूंटा मेला" (Sohrai Jatra cum Bardakhunta Mela) में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति (Organizing Committee) ने पारंपरिक रीति-रिवाजों (Traditional Customs and Rituals) के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन (Welcome and Felicitation) किया। महतो ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ (Formal Inauguration) किया।

झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रकृति, परंपरा, लोकगीत और नृत्य का संगम झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान है। हमारी लोकसंस्कृति की खूबसूरती यही है कि यहां हर बोली में संगीत और हर चाल में नृत्य बसता है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकजुटता और सामूहिक पहचान को भी नई ऊर्जा देते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की लोकपरंपराएं हमारी पहचान और गौरव हैं। इन्हें संरक्षित करना, प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्योंकि अपनी लोकसंस्कृति और विरासत को सहेजना ही अपनी मिट्टी, समाज और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रति सच्चा सम्मान है।

कलाप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
इस मेले में हजारों स्थानीय कलाकारों और दूर-दराज से पहुंचे कलाप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक गीत-संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को झारखंडी संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ओरमांझी पूर्व जिला परिषद सह आजसू नेत्री सरिता देवी आजसू पूर्व प्रत्याशी रामधन बेदिया, प्रकाश एवं पूर्व जिला परिषद रीना केरकेट्टा, प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर महतो, चौधरी, बैजनाथ महतो और अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
