logo

सुदेश महतो ने नीतीश कुमार को दी बधाई, शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

sudesh39.jpg

रांची
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शामिल होंगे। झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक होने के कारण सुदेश महतो को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया गया है। महतो ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है और कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत से प्रेरित होकर झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने के लिए काम होगा।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News