logo

सुदेश महतो ने वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का किया अनावरण

sudesh15.jpg

द फॉलोअप डेस्क

अंग्रेजी शासन के जुल्म, शोषण, दमन के खिलाफ तथा अपनी धरती और अस्मिता की खातिर विद्रोह का चिराग जलाने वाले 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर ने स्वाधीनता संग्राम में जो बलिदान दिया है, वो युगों-युगों तक हमें प्रेरित करते रहेगा। ये बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने भोगता टोली, कोकरोडीह, राहे में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का अनावरण के दौरान कही।

झारखंडी विचारों को करना होगा एकजुट

सुदेश महतो ने कहा कि इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी है। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां विपरीत हैं, समय बहुत कठिन है। समाज को तोड़ना आसान है, लेकिन जोड़ना उतना ही कठिन। हमें हर परिस्थिति में जागरुक एवं एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि जो समाज जितना संगठित है, वो उतना ही उन्नत और विकसित है। महतो ने कहा कि एकजुटता से ही विकास संभव है। हमारी लड़ाई अपने राज्य, अपने समाज व संस्कृति की रक्षा के लिए है। जो समाज पीछे छूट गए हैं, उन्हें प्रथम पाती में लाने की तैयारी करनी होगी। वहीं, उन्होंने कहा कि हमें झारखंडी विचारों को एकजुट करना होगा।

देश ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

सुदेश महतो ने कहा कि हमने आजादी के 75 वर्षों का लंबे सफर पूर्ण कर लिया है। पूरे देश ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। ऐसे में हुकमरानों एवं आमजन दोनों जनों की जवाबदेही है कि अपनी आजादी के सुरक्षित संरक्षित रखे। आजादी केवल वोट देने की नहीं, वोट जिन बातों के लिए अधिकारों की रक्षा और हक के लिए हासिल की गयी है वे हक मिले, यह सुनिश्चित करना होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT