logo

पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, 2 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त

पटना-टाटा.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के गया और कोडरमा के बीच यदुग्राम-शर्माटांड़ स्टेशन के बीच पटना से टाटा जा रही 20894 पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। इससे 2 कोचों की खड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शाम के लगभग 4-4:30 बजे हुई।  वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि अचानक हुई पत्थरबाजी से यात्रियों में दहशत फैल गई। तेज आवाज के साथ पत्थर शीशे से टकराए जिससे वहां बैठे यात्री इधर-उधर भागने लगे। 

RPF की टीम घटनास्थल पर छानबीन के लिए गई थी। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। RPF ने घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा ने बताया कि स्टोन पेल्टिंग को लेकर पहले भी चयनित स्थलों पर अभियान चलाया गया था। इस बार की घटना नई जगह पर हुई है। RPF अब सघन जागरूकता अभियान चलाएगी। गांव के बच्चे व युवाओं को जागरूक करने के साथ स्थानीय प्रतिनिधि व मुखिया से भी बातचीत की जाएगी। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज वंदे भारत एक्सप्रेस स्टोन पेल्टिंग Jharkhand News Jharkhand Latest News Vande Bharat Express Stone Pelting