logo

जानलेवा हमला व मारपीट का मामला पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित सात आरोपियों का अदालत में बयान ,अब शुरू होगी बहस

बंधु_तिर्की.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची में मारपीट के एक पुराने मामले को लेकर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत सात आरोपियों का बयान दर्ज किया गया है। यह बयान रांची की MP/MLA की विशेष अदालत में सीआरपीसी की धारा 313 के तहत सोमवार को दर्ज किया गया। अदालत में बयान दर्ज होने के बाद अब इस मामले में आगे बहस की प्रक्रिया शुरू होगी। इस मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के अलावा अमोल कुमार सिंह, मोहन सिंह और दिलीप कुमार समेत बंधु तिर्की के तीन अंगरक्षक भी आरोपी है बताया जा रहा है कि यह मामला 1 नवंबर 2017 का है।आरोप है कि भारत स्काउट एंड गाइड्स झारखंड के राज्य काउंसिल चुनाव में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान शिकायतकर्ता नरेश कुमार को बैठक में जाने से रोका गया और शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कीया। और आरोप है कि उस पर रॉड से हमला किया गया, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं बंधु तिर्की के तीन अंगरक्षकों पर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने शिकायतकर्ता का कॉलर पकड़, शरीर पर कट्टा सटाकर धमका कर गले से चेन छीन ली। इस घटना को लेकर कोतवाली थाना में कांड संख्या 298/2017 के तहत प्राथमिकता दर्ज की गई थी। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और अब अदालत में आगे बहस की प्रक्रिया चलेगी।