logo

गर्भवती महिलाओं को 730 दिन के चाइल्ड केयर लीव पर राज्यकर्मियों ने कल्पना मुर्मू सोरेन को कहा शुक्रिया

a1813.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड के सरकार के सरकारी कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का शुक्रिया अदा किया है। कैबिनेट की मीटिंग में गर्भवती महिलाओं को 730 दिनों का सवैतनिक अवकाश की मंजूरी पर महिला कर्मचारियों ने खुशी जताई है। गौरतलब है कि गर्भवती महिलाओं को चाइल्ड केयर लीव के नाम से सवैतनिक अवकाश दिया जायेगा। बता दें कि सचिवालय सेवा के कर्मचारी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात करने पहुंचे। बता दें कि यहां खासतौर पर महिला कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई दी। 

महिला दिवस के पहले सरकार ने यह तोहफा दिया है लेकिन इसका लड़ाई आपने लड़ी। कभी नाराजगी जताई तो कभी गुहार लगाई। ऑफिस से लेकर सीनियर तक और घर से लेकर सरकार तक आपने संघर्ष किया। जो समस्या आज मेरे साथ हो रही है, उससे कभी महिलायें जूझती हैं। आपको, अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। सभी महिलायें कष्ट झेलती हैं। कोई आपके लिए लड़ने नहीं आयेगा। घर में आपको अपनी तकलीफ बड़ी लगेगी लेकिन जब आप बाहर निकलेंगे तो समझ आता है कि समस्यायें कहीं ज्यादा है। हेमतं सोरेन को चाहने वालों में केवल मैं शामिल नहीं हूं बल्कि पूरा झारखंड उनको प्यार करता है। हेमंत सोरेन केवल मुख्यमंत्री नहीं थे बल्कि किसी के लिए भाई, किसी के लिए दादा तो किसी के लिए बेटे जैसे थे। 

गर्भवती महिलाओं को चाइल्ड केयर लीव को लेकर कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आपको सम्मान दिया है। सरकारी महिलाओं को तो यह लाभ मिल गया लेकिन क्या प्राइवेट सेक्टर में काम कर रही महिलाओं को यह लाभ नहीं मिलना चाहिए। आपको, उनकी आवाज भी बनना है। साथ मिलकर लड़ेंगे तो कामयाबी मिलेगी।