logo

सरकारी नौकरी : SSC ने 70 हजार पदों पर निकाला वेकैंसी, एक क्लिक पर जानिए पूरी डिटेल 

ssc.jpg

रांचीः
SSC में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने 70 हजार पदों वेकैंसी निकाली है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयोग ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जारी की है। आगोय की तरफ से कहा गया है कि केंद्र सरकार के विभागों में लगभग 70 हजार रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आयोग की ओर से जारी नोटिस में यह स्पष्ट तो नहीं किया गया है कि यह पद किन श्रेणी के होंगे पर इस नोटिस के बाद से सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।


पीएम ने की थी घोषणा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से अगले डेढ़ साल के भीतर 10 लाख लोगों की भर्ती करने को कहा था। 


वेबसाइट देखते रहें अभ्यर्थी
एसएससी ने 20 जून को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, ‘‘भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास के तहत आयोग लगभग 70 हजार अतिरिक्त रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा. आने वाले समय में वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के नोटिस अपलोड किए जाएंगे.'' एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इसकी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट को नियमित तौर पर देखते रहें.