logo

गेहूं देने घर बुलाया और फिर बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया, कातिल भाई का खौफनाक कांड

ेहीाल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भाई ने कुल्हाड़ी से बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। युवती के लिव-इन पार्टनर ने पुलिस को सूचना दी। घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी ने बहन को गेहूं का हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- बहन-भाई के बीच जमीन विवाद था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 


भाई-बहनों में सबसे छोटा है आरोपी 
आरोपी सुरेंद्र बीएसटीसी का छात्र है। पिता का निधन हो चुका है। सुरेंद्र के चार बहनें और एक भाई है। वह सबसे छोटा है। तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं मंजू (27) पिछले दो साल से लिव-इन में किसी के साथ रह रही थी। वह दो महीने से रावला में एक प्राइवेट कंपनी में काम भी कर रही थी। रविवार सुबह सुरेंद्र ने मंजू को गेहूं का हिस्सा देने बुलाया। मंजू लिव-इन पार्टनर के साथ भाई के घर आई थी। वह घर के बाहर ही खड़ा था।


जमीन को लेकर होने लगा विवाद 
घटना के समय मंजू की मां किसी शादी में शामिल होने गई थी। घर आने के बाद शाम को मंजू जमीन में अपने हिस्से की मांग करने लगी। इस बात पर दोनों बहन-भाई में लड़ाई होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने कुल्हाड़ी से मंजू के सिर में जोरदार वार कर दिया। मंजू की चीख निकल पड़ी। बाहर लिव-इन पार्टनर ने मंजू की चीख सुनी तो वह दौड़कर अंदर पहुंचा। उसने देखा कि मंजू फर्श पर पड़ी है और सुरेंद्र के हाथ में खून से सनी हुई कुल्हाड़ी है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 

Tags - Sri Ganganagar Rajasthan murder case land dispute brother kills sister axe attack family property conflict Rawala police station live-in partner domestic dispute brutal murder wheat share dispute SriGanganagar RajasthanNews CrimeNews MurderC