logo

लोहरदगा में तेज रफ्तार कार ने 4 को कुचला, 1 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

ACCIDENTTTT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 75 पर एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। साथ ही मृतक के शव को कुडू थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। 

मृतक की पहचान अशोक केसरी के रूप में हुई है। वह  कुडू के एक होटल में मजदूरी का काम करता था। अशोक साइकिल से कही जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। उसके साथ कार ने बाईक सवार 3 लोगों को भी अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक कार लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद सभी को तुरंत इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां इलाज के दौरान आशोक की मौत हो गई। वहीं अन्य 3 का इलाज चल रहा है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना प्रभारी कुलदीप टोप्पो ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा न्यूज दुर्घटना Jharkhand News Jharkhand Latest News Lohardaga News Accident