logo

गिरिडीह में रफ्तार ने बरपाया कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसे में 3 की मौत

accident_pic12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 3 लोगों ने अपनी जान गवां दी। पहला मामला  बेंगाबाद-नवडीहा मुख्य मार्ग पर घटी। जहां अनियंत्रित बाइक चालक ने दीवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार और देवनंदन उर्फ राज दास के रुप में हुई है। दोनों छोटकी खरगडीहा पंचायत के बिझेया गांव का रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक वे दोनों पेशे से डीजे संचालक थे और किसी समारोह से वे डीजे सेट कर अपने लौट रहे थे उस दौरान ये हादसा हो गया।


बाइक सवार की ऑन द स्पॉट मौत
वहीं दूसरा मामला गांडेय मुख्य मार्ग बेरगी के पास देर रात कार घटी। जहां कार की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में कार के भी पलटने की जानकारी मिली है। वहीं कार में सवार सभी लोग वहां से भागने में सफल रहे। मृतक की पहचान मोजिम अंसारी के रुप में हुई है। इन दो घटनाओं के बाद बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86