logo

आदिवासी महिला का सिर धड़ से अलग कर की गई निर्मम हत्या, क्या है मर्डर के पीछे की मिस्ट्री

ेपोन33.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी जिले के मारंगहदा क्षेत्र में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की निर्मम हत्या की गई है। महिला का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया गया है। महिला की पहचान 55 वर्षीय सिनता देवी के रूप में हुई है। मृतका महिला घर में अकेली रहती थी। गांव वालों का कहना है कि महिला की हत्या डायन बिसाही के चक्कर में की गई है लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। मृत महिला का शव रुगुद डीह गांव से 500 मीटर दूर लोरेसुसु के जंगल से बरामद किया गया है। 


गांव वालों ने देखा शव
गांव वालों का कहना है कि शनिवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे, तभी शव पर उनकी नजर गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या कहीं और की गई होगी और शव को जंगल में फेंक दिया गया है। 


जल्ह होगी अपराधियों की गिरफ्तारी 
डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्या में शामिल अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और कारणों का खुलासा हो जाएगा।