logo

राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया अयोध्या के राम मंदिर स्वरूप पंडाल का उद्घाटन 

durgapujaaaa.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस वर्ष, पंडाल को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के अद्वितीय स्वरूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए राज्य की तीव्र गति से प्रगति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर  केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य सी.पी. सिंह, विधानसभा सदस्य नवीन जयसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज दुर्गा पूजा पंडाल  राज्यपाल Jharkhand News Jharkhand Hindi News Durga Puja Pandal Governor