रांची
झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन् द्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों तथा विधायकों के साथ फूलों की होली खेली। समारोह के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंगों के इस पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधानसभा परिसर में सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सद्भाव का प्रतीक है और इसे मिलजुल कर उल्लास के साथ मनाना चाहिए। बजट सत्र की कार्यवाही के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने सदन के माहौल को उत्सवमय बना दिया।
.jpeg)