logo

डीजीपी बनते ही तदाशा मिश्रा ने इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को एसीबी से पुलिस मुख्यालय लाया

arun5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डीजीपी का प्रभार ग्रहण करते ही तदाशा मिश्रा ने अपने एक आदेश में एसीबी में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित अरुण कुमार सिंह का स्थानांतरण आदेश जारी किया। अरुण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय (झारखंड) में एनजीओ प्रभारी (NGO In-charge) के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। यह निर्देश झारखंड के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) द्वारा जारी किया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार एसीबी में अपनी कड़ी कार्यशैली, ईमानदारी और अनुशासन के लिए अरुण कुमार सिंह चर्चित रहे हैं। उन्होंने एसीबी में रहते कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच में सक्रिय और अहम भूमिका निभायी। इससे एसीबी में उनकी अलग पहचान भी बतायी जाती है। अब पुलिस मुख्यालय में एनजीओ का प्र्भारी भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Tags - Jharkhand DGP Arun Kumar Singh Police Inspector transferred from ACB to Police Headquarters Tadasha Mishra's first decision