logo

सोनम वांगचुक ने देवेंद्रनाथ महतो से की वीडियो कॉल पर की बात

ेदलोस.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छात्र आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के क्षेत्र में चर्चित सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से छात्रों की मांगों को लेकर लिए गए फैसले के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही, आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व, निष्ठा और संघर्ष की जमकर सराहना की। वीडियो कॉल के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और छात्रों की स्थिति को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों की मांगों को लेकर लगातार डटकर संघर्ष किया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने उनके जज्बे और निष्ठा को सलाम किया।


लंबे संघर्ष और छात्रों के प्रयासों की तारीफ
सोनम वांगचुक ने कहा कि लंबे समय तक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के बीच मजबूती से खड़े रहना आसान नहीं होता। इसके बावजूद देवेंद्र नाथ महतो ने जिस तरह छात्रों के मुद्दे को मजबूती से उठाया और आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई, वह सराहनीय है। उन्होंने छात्रों के हित में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। वांगचुक ने आंदोलन के दौरान देवेंद्र नाथ महतो के धैर्य और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की मांगों को मजबूती से उठाने के लिए लगातार संघर्ष करना महत्वपूर्ण है।


JSSC-CGL समेत विवादित परीक्षाएं रद्द होने से छात्रों में खुशी
बता दें कि छात्र आंदोलन के 25वें दिन झारखंड सरकार की ओर से JSSC-CGL समेत TDPL एजेंसी द्वारा संचालित विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की गई। सरकार ने वर्ष 2014 से अब तक हुई प्रमुख नियुक्ति परीक्षाओं की जांच कराने की बात भी कही है। सरकार के इस फैसले के बाद आंदोलनरत छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने सरकार के फैसले को अपने लंबे संघर्ष की बड़ी सफलता बताया।

Tags - Sonam Wangchuk Devendra Nath Mahato Jharkhand Student Movement