logo

पलामू में 80 करोड़ का सांप का ज़हर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

snake7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) की टीम ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत का सांप का ज़हर बरामद किया है। वन विभाग ने कुल 1 किलो 200 ग्राम सांप का ज़हर जब्त किया है, जिसे स्थानीय स्तर पर इकट्ठा किया गया था जिसे विदेश में तस्करी के लिए तैयार कर रखा गया था। 
इस बड़ी कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात अन्य को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के औरंगाबाद (देव) के रहने वाले मोहम्मद सिराज और मोहम्मद मिराज के साथ-साथ पलामू के हरिहरगंज के कौवाखोह निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। तस्करों के पास से पैंगोलिन का शल्क भी बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस नेटवर्क के खिलाफ पिछले कई दिनों से वन विभाग की संयुक्त टीम के छापेमारी कर रही थी। और तीन दिन पहले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पीटीआर के उपनिदेशक प्रजेशकान्त जेना ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया गया था, जहां पलामू इलाके में साँप के ज़हर के अवैध कारोबार की जानकारी मिली थी। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए तस्करों से यह पता लगाने के लिए लगातार पूछताछ की जा रही है कि यह ज़हर पलामू के इलाके से किन-किन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक सप्लाई किया जाता था।
वहीं उपनिदेशक प्रजेशकान्त जेना ने आगे कहा कि "करोड़ों का जहर बरामद हुआ है। यह जहर स्थानीय स्तर पर इकट्ठा किया गया है।" उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्रवाई के दौरान सात अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे नेटवर्क के खिलाफ उनका अभियान जारी है और इस समय कई इलाकों में लगातार छापेमारी चल रही है। 
उन्होंने बताया कि इससे ठीक एक महीने पहले भी पीटीआर की टीम ने बाघ और अन्य वन्यजीवों का शिकार करने वाले शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी जहां से कई हथियार बरामद किए गए थे।
 

Tags - jharkhand news jharkhand kahbar jharkhand update palamu news palamu khabar palamu update palamu tiger reserve Snake venom