logo

नाबालिग लड़की के साथ 6 नाबालिग लड़कों ने किया रेप, पीड़िता हुई गर्भवती; 4 आरोपी गिरफ्तार 

RAPEVICTIM7.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के जेल रोड स्थित एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है। लड़की गर्भवती हो गई है। आरोप है कि इलाके के 6 नाबालिग लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने अपने परिजनों  को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर रिमांड होम भेज दिया है। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की कॉलोनी में आरोपी लड़को के साथ खेल-कूद करती थी। इसी दौरान आरोपी लड़को ने पीड़िता के साथ यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता को डरा-घमका कर लगातार उसके साथ रेप करते रहे। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने लोअर बजार थाने की पुलिस को इसकी शिकायत की। 

पुलिस ने हरकत दिखाते हुए रविवार की रात 4 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया और सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं 2 आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

Tags - झारखंड न्यूज रांची न्यूज यौन शोषण नाबालिग Jharkhand News Ranchi News Sexual Exploitation Minor