logo

सिंदरी विधायक चेंद्रेश्वर महतो ने सदन में मंत्री इरफान को घेरा, कहा - बीमा होने के बावजूद राज्यकर्मियों को नहीं मिल रही कैशलेस इलाज की सुविधा

irfan_ansari5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सिंदरी के विधायक चन्द्रेश्वर महतो ने विधानसभा में राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की खामियों और अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओ का लाभ कर्मचारियों तक सही रूप से नहीं पहुँच पा रहा है। कई सरकारी कर्मचारी अब चाहते हैं कि योजना को पहले जैसी भरोसेमंद और पारदर्शी व्यवस्था में वापस लाया जाए।
विधायक ने बताया कि बड़े प्रचार-प्रसार के बावजूद इस योजना का वास्तविक फायदा जमीनी स्तर पर नहीं मिल पा रहा है। बीमा होने के बावजूद उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें इलाज के समय आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने एक उदाहरण भी साझा किया: खूंटी के कनीय अभियंता ज्ञानदेव साहू ने अपने पिता के इलाज में कुल 6.98 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन बीमा कंपनी ने केवल 1.42 लाख रुपये ही स्वीकृत किए। बाकी रकम परिवार को स्वयं उठाना पड़ा।  विधायक ने कहा कि राज्यभर में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां इलाज से पहले कैशलेस सुविधा नहीं मिलती और बाद में क्लेम राशि में भारी कटौती कर दी जाती है। गंभीर बीमारियों में भी कर्मचारियों को पर्याप्त कवरेज नहीं मिल पा रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने माना कि योजना में कुछ कमियां थीं। और उन्हें दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैशलेस इलाज से जुड़े मामलों की जांच की जाएगी और कर्मचारियों को उनके अधिकारानुसार भुगतान समय पर कराया जाएगा।