logo

बदले गये खूंटी और मधुपुर के SDO, इन अफसरों का भी हुआ तबादला; यहां देखें पूरी लिस्ट

TRANSFER2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। खूंटी और मधुपुर के SDO समेत कई अन्य अफसरों का तबादला कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में अफसरों के नए पदस्थापन की जानकारी दी गई है। इसमें 11 अफसरों को पदस्थापित किया गया है। 

बता दें कि देवघर के मधुपुर के अनुमण्ल पदाधिकारी आशिष अग्रवाल को परियोजना निदेशक, समेकित जनजातीय विकाश अभिकरण सरायकेला-खरसावां में पदस्थापित किया गया है। खूंटी के अनुमण्ल पदाधिकारी अनिकेत सचान को पूर्वी सिंहभूमी, जमशेदपुर में अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था में पदस्थापन किया गया है, और उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत जिला में कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गयी हैं। वहीं हुसैनाबाद के अनुमण्ल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा को भी धनबाद में अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था में पदस्थापन किया गया है। इसके अलावा भी और 8 अफसरों के पदस्थापना की लिस्ट नीचे दी गयी है।

 

 

 

 

 

Tags - झारखंड सरकार अफसरों का तबादला अनुमण्ल पदाधिकारी Jharkhand Government transfer of officers subordinate officers