द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच 75 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां उलीडीह गांव के पास एक भारी वाहन ने दो स्कूटी सवार को रौंद दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रात होने के कारण लोगों का आवागमन कम था। कई राहगीरों ने घायलों को सड़क पर तड़पते देखा लेकिन वे तमाशबीन होकर कुछ देर देखने के बाद आगे बढ़ गये। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वे दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
अत्याधिक रक्तश्राव होने के कारण हुई मौत
करीब आधे घंटे तक दोनों घायल युवक तड़पते रहे। थोड़ी देर बाद जब पुलिस को किसी ने सूचना दी तब जाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल में भर्ती करायी। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि अत्याधिक रक्तश्राव होने के कारण दोनों को नहीं बचाया जा सका। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।