logo

Sarhul 2023 : 23 का सरहुल का उपवास, 24 को निकलेगी शोभायात्रा

sarhul_20231.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में सरहुल पर्व पर आदिवासी समाज में काफी उल्लास है। इस पर्व में निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठन तैयारियों में जुटी हुई है। सिरमटोली सरना स्थल के सचिव अरविंद हंस ने कहा कि 23 मार्च को सरना धर्मावलंबी उपवास रखेंगे। उसी दिन नदी तालाब से मछली-केकड़ा पकड़ने की परंपरा है। रात को घड़ा में जल रखाई कार्यक्रम होगा। 24 को सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 25 मार्च को सभी घरों में फूलखोंसी की जाएगी।