logo

ब्रेकिंग : सरफराज अहमद बने JMM के राज्यसभा उम्मीदवार, बलिदान का मिला इनाम

sarfaaz_ahmed1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यसभा चुनाव के लिए JMM ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांडेय से विधायक रहे सरफराज अहमद का नाम पार्टी की ओर से आगे किया गया है। हालांकि अबतक इसपर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच 31 दिसंबर को सरफराज अहमद ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त माना जा रहा था गांडेय में उपचुनाव कराकर कल्पना सोरेन को इस सीट से उतारा जाएगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सरफराज अहमद को पार्टी ने उनके बलिदान का इनाम राज्यसभा उम्मीदवार को रुप में दे दिया है। 


कांग्रेस से JMM में आए थे सरफराज अहमद
बता दें कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन में सीटों के बंटवारे में गांडेय विधानसभासीट झामुमो के खाते में आई थी। उस समय सरफराज अहमद कांग्रेस में थे। बाद में उन्होंने झामुमो का दामन थाम लिया था। झामुमो ने उन्हें गांडेय से उम्मीदवार बनाया। चुनाव में सरफराज अहमद को जीत मिली थी। सरफराज अहमद पिछले लगभग 50 सालों से राजनीति में हैं और कांग्रेस में रहते हुए पदों पर सेवा दे चुके हैं।