द फॉलोअप डेस्कः
3 वर्षों के बाद द रोज सोसाईटी ऑफ, रांची की तरफ से 98वीं गुलाब प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 19 तथा 20 जनवरी 2024 को मेकन सामुदायिक भवन में किया जाएगा। इस मनमोहक प्रदर्शनी में हजारों रंग-बिरंगे खूबसूरत गुलाब पुष्पों के साथ-साथ कलाकारों द्वारा बनाए हजारों गुलाब कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी शामिल है। बता दें कि रांची के लोगों को इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है।

कार्यकम सूची इस प्रकार है-
कार्यकम - 19.01.2024
प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे
गुलाब पुष्पों, गमलों में उपजाए गुलाब पौधे, गुलाब सज्जा (स्कूल एवं कॉलेज छात्रों के लिए पृथक खंड), गुलाब चित्रकला, साड़ी, वस्त्र एवं चीनी मिट्टी पर गुलाब चित्रकारी एवं कशीदाकारी, कागज मोम आदि से बने गुलाब शिल्प, गुलाब व्यंजन, गुलाब छायाचित्र गुलदस्ते एवं माला इत्यादि की प्रविष्टिया।
अपराहन 300 बजे से सायं 05:00 बजेः- निर्णायक मडल द्वारा विजेताओं का चयन।
दिनांक - 20.01.2024
प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजेः- प्रदर्शनी जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रवेश निःशुल्क।
अपराह्न 3.00 बजेः- पारितोषक वितरण।
प्रदर्शनी में सर्वोतम खिला हुआ गुलाब को शो का राजा तथा द्वितीय सर्वोतम खिला हुआ को शो की रानी का पुरस्कार दिया जायेगा।

प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए विभिन्न हिस्से है
1 व्यक्तिगत 19 हिस्से
2 संस्थान और पार्क 19 हिस्से
3 भारतीय गुलाब 2 हिस्से
4 छोटे उत्पादक एवं नए उत्पादक 5 हिस्से
5 विद्यालय 5 हिस्से
6 गुलाबों की व्यवस्था 2 हिस्से
7 गुलाब चित्रकारी, कढ़ाई, तस्वीरो, शिल्पकारी 8 हिस्से
गुलदस्ता तथा माला
सभी 7 श्रेणियों के लिए प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार एवं योग्यता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। गुलाबों का प्रदर्शन के लिए सोसाईटी की ओर से बोतल और कन्टेनर दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारियो के लिए कृप्या आप हेजल डेविस के मोबाईल नः 9955359206 पर संपर्क कर सकते हैं।