logo

गढ़वा में अधूरी सड़कें बनी मुसीबत, धूल से बेहाल शहर, निर्माण में देरी से बढ़ी जनता की परेशानी

garwah_dust.jpg

गढ़वा
गढ़वा शहर में चल रहा सड़क निर्माण कार्य जो लंबे समय से अधूरा पड़ा है. निर्माण कंपनी ने नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों को उखाड़ तो दिया है, लेकिन उन्हें दोबारा बनाने में महीनों का समय ले रही है. इस कारण पूरे शहर में धूल का गुबार फैला हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
लोगों को हो रही परेशानी
सड़क से उड़ रही यह धूल किसी खदान की नहीं, बल्कि शहर की ही है, जो लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है. सुबह से लेकर रात तक धूल के कारण वातावरण प्रदूषित बना रहता है. शहरवासी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासनिक अधिकारियों ने और न ही सड़क निर्माण कंपनी के जिम्मेदार लोगों ने इस पर कोई ठोस कदम उठाया है.
नगर परिषद अध्यक्ष ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
इस समस्या को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष ने अपने पार्षदों के साथ डीसी से मुलाकात की और जल्द समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है और इसका असर शहर के सभी वर्गों पर पड़ रहा है. चाहे नाश्ते की दुकानें हों, होटल हों या अन्य प्रतिष्ठान हर जगह धूल जम रही है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है.
अलकतरा उपलब्ध नहीं हो से नहीं हो रहा निर्माण
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि यह समस्या अब आम लोगों के लिए गंभीर रूप ले चुकी है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सड़क निर्माण कंपनी से बातचीत की गई है. कंपनी का कहना है कि अलकतरा उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है. हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क के एक हिस्से पर पिचिंग का काम पूरा कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि बिजली के खंभे अब तक नहीं हटाए गए हैं, जिसके कारण निर्माण कार्य में अतिरिक्त बाधाएं आ रही हैं.

 

Tags - garwah Road Dust Dust in garwah garwah Road Construction dust of road in garwah Road Dust garwah garwah Road Dust garwah Road Dust news Dust in garwah Road Road Construction in garwah garwah updates Latest garwah news garwah news Updates