logo

गिरिडीह में सड़क हादसा, खंभे से टकराई कार; एक की मौत 2 गंभीर 

accident39.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गिरिडीह के जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्द पर कोदंबरी के पास एक कार खंभे से टकरा गयी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बुधवार देर रात की है। मृतक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू सिंह अपने 2 दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोदंबरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। 
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। घायलों को जमुआ के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटू सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामू सिंह और डबलू रजक को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Giridih News Giridih Latest News Road Accident One Death