logo

राज्य का गौरव : मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी लड़की हैं रिया तिर्की

riya.jpg

रांची : 
रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022)  का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। जहां मुंबई की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने यह खिताब जीता है। लेकिन झारखंड के लिए इस बार यह प्रतिय़ोगिता इसलिए खास रहा क्योंकि यहां से आदिवासी लड़की रिया तिर्की (Riya Tirkey) राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहीं थी। रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले तक पहुंची और इस तरह वह में झारखंड (Jharkhand) का प्रतिनिधित्व करनेवाली पहली आदिवासी युवती बनी हैं। हालांकि फाइनल की रेस से वह बाहर हो गयीं। 

 


आठ वर्षों से कर रही थीं कोशिश 
रिया ने बताया कि उनका मॉडलिंग करियर 2015 से शुरू हुआ। इस क्रम में लगातार सात वर्षों तक मिस इंडिया के ऑडिशन में फेल भी हुई। फिर इस वर्ष मिस झारखंड 2022 ( Miss Jharkhand 2022) का टाइटल हासिल कर प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाने में सफल रही। रिया कहती है कि प्रतियोगिता में खुद को श्रेष्ठ साबित करने के लिए पर्सनालिटी में काफी बदलाव किया। ट्रेनिंग के तहत बातचीत के तरीके और जेनरल नॉलेज पर काम किया। रिया ने बताया कि वह यहां तक पहुंचने के लिए पिछले आठ सालों से कोशिश कर रहीं थी। 

 


सीएम ने दी बधाई 
सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी रिया को ट्वीट कर बधाई दी। मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में शामिल होने वाली वो पहली आदिवासी युवती हैं। रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर की स्टूडेंट रह चुकीं रिया तिर्की आदिवासी समुदाय से आती हैं। रिया तिर्की उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भी रही हैं। पीबी सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस शिक्षण संस्थान में उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल किया है। रिया अभिनेत्री भी हैं।


पिता बैंक में हैं मैनेजर 
रिया के पिता अरबिंद तिर्की पंजाब नेशनल बैंक, मुंबई में चीफ मैनेजर हैं। वहीं, मां मीरा तिर्की गृहिणी है. पिता के काम की वजह से देश के अलग-अलग हिस्से में रह चुकी हैं। मॉडलिंग व एक्टिंग करियर को अपनाने के लिए माता-पिता ने सहयोग किया।