logo

झारखंड में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 510 पदों पर निकली वेकैंसी, पढ़िए कौन कर सकता है आवेदन

रदव5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पोस्ट पर 510 से भी अधिक पदों की भर्ती निकली है। इस परीक्षा का आयोजन जेएसएससी द्वारा किया जाएगा। जेएसएससी इस भर्ती के लिए झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता नियुक्ति परीक्षा आयोजित करेगा। इस नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आप जेएसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इस बहाली में कुल 510 पद होंगे। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लोगों को लिए 230 पद है, एससी के लिए 133 पद हैं, एसटी के लिए 44 पद हैं, अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए 7 पद हैं और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 51 पद हैं।


ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न
इस नियुक्ति परीक्षा का पैटर्न ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगा। यानि कंप्यूटर और ओएमआर दोनों में से किसी विकल्प के जरिए आप परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा एक ही पाली में होगी। इसमें सवाल एमसीक्यू फॉर्म में होंगे। हर एक सवाल तीन अंक का होगा। एक गलत जवाब के लिए एक नंबर की निगेटिव मार्किंग होगी। पेपर की बात करें तो पहला पेपर भाषा ज्ञान का होगा और दूसरा पेपर जनजातीय या क्षेत्रीय भाषा का होगा और जो तीसरा पेपर है वो सामान्य अध्ययन का होगा।


परीक्षा के लिए हर एक पेपर में 30% अंक लाने होंगे, और जो पहला पेपर होगा वह आपका क्वालीफाइंग होगा। क्षेत्रीय भाषा के पेपर को छोड़कर बाकी सारे पेपर इंग्लिश में होंगे। परीक्षा कुल तीन शिफ्ट में होगी जिसमें हर शिफ्ट कुल 2 घंटे की होगी, पहला पेपर यानि कि भाषा ज्ञान 120 प्रश्नों का होगा, दूसरा क्षेत्रीय भाषा का पेपर 100 अंक का होगा और तीसरा पेपर भी 120 प्रश्नों का होगा जिसमें हर एक प्रश्न तीन अंक का होगा। 


मैट्रिक पास होना जरूरी 
स्वास्थ्य विभाग में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती होने के लिए मैट्रिक पास होना जरूरी है। साथ ही न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 साल है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए 37 साल है। जबकि अनारक्षित वर्ग, EWS, पिछड़ा वर्ग के लिए 38 साल है। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 40 साल है। 


कितनी होगी वेतन
इस वैकेंसी की अगर वेतन की बात करें तो यह पे मैट्रिक्स लेवल 2 पर आधारित होगा जिसके अनुसार प्रति माह वेतन 18,000 से 56,990 रुपए होगा।