logo

एक-एक पाई का हिसाब देने के लिए तैयार हूं, IT को मिली रकम का कांग्रेस से लेना-देना नहीं; बोले धीरज साहू

DHIRAJ1.jpg

रांची   

सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 350 करोड़ रुपये मिलने की बाबत उन्होंने कहा है कि वे एक-एक पाई का हिसाब देने के लिए तैयार हैं। साहू ने कहा कि आयकर विभाग ने छापा मारा है। मैं हर चीज का हिसाब दूंगा। कहा की आयकर विभाग को मिली रकम से कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल का कोई लेनादेना नहीं है। गौरतलब है कि आयकर विभाग के छापे के बाद झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने पहली प्रतिक्रिया के दौरान ये बातें कही हैं। सांसद साहू ने कहा कि आज जो कुछ भी उनके और उनके परिवार के बारे में कहा जा रहा है, वे इन सबसे दुखी हैं। 

कहा, सारा पैसा मेरे फर्म का 

एक मीडिया एंजेंसी से बात करते हुए उन्होंनो कहा, मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है, वह मेरी फर्म का है। जो भी नगद राशि बरामद की गई है, वह मेरे शराब फर्मों से संबंधित है। कहा कि हमारा लंबे समय से शराब का व्यवसाय रहा है। ये पैसे हमरी कंपनी के हैं। इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेनादेना नहीं है। जैसा कि कुछ मीडिया संस्थानों की ओऱ से बार-बार प्रचारित किया जा रहा है। कहा कि बरामद किया गया सारा पैसा मेरा नहीं है।  यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है। आयकर विभाग ने अभी छापा मारा है, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा। 

100 साल से है परिवार का शऱाब कारोबार 
सांसद साहू ने कहा, 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वो मेरे फर्म का पैसा है। हम लोग तकरीबन 100 साल से शराब के व्यापार में हैं। इन 100 सालों में हमने सरकार को काफी रेवेन्यू दिया है। मैं चाहता हूं कि अपनी तरफ से इसका खुलासा कर दूं।' धीरज साहू ने बताया, 'मैं रेड के समय दिल्ली में ही था। मीडिया से मिलना चाहता था लेकिन कुछ परिस्थिति ऐसी सामने आ गई कि मुझे आप सब के सामने आने में शर्म महसूस हो रही थी। मैं राजनीति छोड़कर बिजनेस में ध्यान नहीं देता था। व्यापार मेरे परिवार के लोग करते थे।'