logo

शाम 6 बजे होगा रातू रोड फ्लाइओवर का उदघाटन, गढ़वा से अचानक गया जी निकल गए गडकरी 

2315.jpg

गढ़वा
मौसम की खराबी के कारण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अब सीधे गढ़वा से हेलीकॉप्टर से गया जी रवाना हो गए हैं। वहां से वह सर्विस प्लेन के जरिये रांची पहुंचेंगे। रांची में अब शाम 6:00 बजे ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगे और रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद वे सांसद संजय सेठ के आवास पर चाय-नाश्ता करेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
मौसम ने बिगाड़ा कार्यक्रम, हेलीकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान की इजाजत
गडकरी को दोपहर 2:30 बजे गढ़वा से रांची पहुंचना था, लेकिन रांची एयरपोर्ट के एटीसी ने खराब मौसम को देखते हुए उड़ान की अनुमति नहीं दी। जानकारी के मुताबिक मंत्री का हेलीकॉप्टर छोटा और कम पावर वाला है, जो खराब मौसम में उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं माना गया। एटीसी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता था।
पहले तय कार्यक्रम के अनुसार रांची पहुंचने के बाद गडकरी को रेडिएशन ब्लू होटल में भोजन करना था, फिर ओटीसी ग्राउंड से फ्लाईओवर उद्घाटन स्थल पर जाना था। परंतु मौसम की वजह से अब यात्रा की योजना पूरी तरह बदल दी गई है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest