logo

रतन टाटा का निधन भारतीय उद्योग जगत की एक बड़ी क्षति- केशव महतो कमलेश

केशव.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड  प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज देश ने अपना  एक रत्न खो दिया। झारखंड राज्य को पुरे विश्व को पहचान दिलाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी सरल और मेहनतकश व्यक्त्वि हमलोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा रतन टाटा भारतीय उद्योगपति थे जिन्होंने टाटा समूह और टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक इकाई, टाटा समूह, के 1991 से 2012 तक अध्यक्ष थे। इसके अतिरिक्त, अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक वे समूह के कार्यकारी अध्यक्ष रहें। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर ने कहा कि भारत एक स्वर्णिम सदी का आज अंत हुआ। विश्व में अपने उद्धम और कौशल से अमिट छाप छोड़ने वाले आदरणीय रतन टाटा को भारतीय उद्योग के इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा।

शोक व्यक्त करने वाले में बन्न गुप्ता, डॉ इरफान असारी, दीपिका पांडे सिंह, सुबोध कांत सहाय, प्रदीप कुमार बलमुचू, कालीचरण मुण्डा, सुखदेव भगत, फुरकान अंसारी, ददई दूबे, राजेश ठाकुर, बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो,  रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, अनादि ब्रहम,जयशंकर पाठक, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, अमुल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, अशोक चौधरी, सोनाल शांती, रियाज़ अंसारी,संजय पांडे, लाल किशोर शाहदेव, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, खुर्शीद हसन रूमी, कमल ठाकुर, विनय सिन्हा दीपु, अजय नाथ सहदेव, सुरेंद्र सिंह, आलोक कुमार दुबे, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, रमाकांत आनंद, डॉ एम तौसिफ, अमरेंद्र सिंह ,ऋषिकेश सिंह, शशि भूषण राय ,गजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, नेली नाथन, जिनेन्द्र त्रिवेदी और कांग्रेसजन मौजूद थे। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज केशव महतो कमलेश रतन टाटा निधन Jharkhand News Jharkhand Latest News Keshav Mahato Kamlesh Ratan Tata Death