द फॉलोअप डेस्क
झारखंड और मणिपुर के बीच 4 दिवसीय रणजी मैच जारी है। झारखंड ने 3 शतक के बदौलत मणिपुर के खिलाफ अपनी जीत पक्की कर ली है। झारखंड की ओर से उत्कर्ण सिंह,सौरभ तिवारी तथा अनुकूल राय ने शानदार शतक जमाया। आलम यह है कि झारखंड ने मैच के तीसरे दिन ही मणिपुर के खिलाफ अपना शिकंजा कस लिया। मणिपुर के पांच विकेट बचे हैं और अंतिम दिन उसे पारी की हार से बचने के लिए 113 रन बनाने होंगे। मणिपुर की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई थी।

झारखंड की टीम ने पारी की घोषणा की
झारखंड की ओर से उत्कर्ष सिंह (116), सौरभ तिवारी (114) व अनुकूल राय (119) की शतकीय पारी खेली। इनकी बदौलत झारखंड ने 504 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी की घोषणा कर दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर की टीम तीसरे दिन पांच विकेट पर 221 रन बना चुकी थी। इसके पहले शनिवार के स्कोर पांच विकेट पर 473 रन से आगे खेलने उतरी झारखंड की टीम ने रविवार को 31 रन और जोड़कर पारी की घोषणा कर दी। सोमवार के निजी स्कोर 105 रन से आगे खेलने उतरे सौरभ 114 व अनुकूल राय 119 रन बनाकर नाबाद रहे।

मणिपुर की ओर से मैतन ने 85 रन की पारी खेली
मणिपुर के सलामी बल्लेबाज रोनाल्ड व बसीर ने सतर्क शुरुआत की, लेकिन 12.5 ओवर में नदीम ने एक बार फिर बसीर रहमान को अपनी फिरकी की जाल में फंसा लिया। उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान एल मैतन ने 149 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके व एक छक्के की मदद से अविजित 85 रन बनाए। प्रियोजीत ने उनका बखूबी साथ दिया और 32 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजी में जौहर दिखाने वाले उत्कर्ष ने गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा। उन्होंने 15 ओवर में 68 रन देकर दो विकेट लिए। शाहबाज नदीम, पंकज रौनक व अनुकूल राय को एक-एक विकेट मिले।