logo

खुशखबरी : रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का हैदरनगर एवं उंटारी रोड स्टेशन पर होगा ठहराव

TRAIN14.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू के हैदरनगर और उंटारी रोड़ रेलवे स्टेशन पर रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव होगा। यहां ट्रेन संख्या 18635, 18636 का 10 मई 2023 के बाद स्टॉपेज शुरु किया जाएगा। इस संबंध में 29 अप्रैल शनिवार को रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक (EDPG) विकास जैन ने जानकारी दी है। वहीं, सांसद विष्णु दयाल राम बताया कि नोटिफेकेशन जारी होने के बाद दोनों स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित कर ट्रेनों का स्टॉपेज प्रारंभ किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे लेकर सांसद विष्णु दयाल राम ने काफी प्रयास किए थे।  

लोकसभा में भी उठाया गया था मामला

मालूम हो कि हैदरनगर एवं उंटारी रोड़ प्रखंड की जनता उक्त ट्रेन के स्टॉपेज की मांग लगातार रहे थे। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन के ठहराव को लेकर लोकसभा में भी मामले को उठाया गया था। इसके अलावा सांसद ने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर इसके लिए अनुरोध किया था। साथ ही इस संबंध में पत्राचार भी किए थे। वहीं, सांसद राम ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की तमाम जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT