रांची
Jharkhand News: सर्वजन पेंशन योजना (Sarvajan Pension Scheme) अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को सितंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी (Deputy Commissioner-cum-District Magistrate), मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत प्रथम चरण में जिले में कुल 01 लाख 86 हजार 669 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है। मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना (Chief Minister State Old Age Pension Scheme), मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना (Chief Minister State Primitive Tribe Pension Scheme), मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना (HIV/AIDS Assistance Pension Scheme), मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Chief Minister State Social Security Pension Scheme) (ट्रांसजेंडर) अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में (एक-एक हजार रुपये) कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार की राशि का भुगतान किया गया है।
.jpeg)
योजना के तहत लाभुकों की संख्या इस प्रकार है:-

बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य
मिली खबर में बताया गया है कि राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में वृद्ध/ आदिम जनजाति/एचआईवी/AIDS पीड़ित/ट्रांसजेंडर लाभुकों को इस वर्ष सितंबर माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। जिन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।
