logo

गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के सुनील मीणा के खिलाफ वारंट की मांग, रांची पुलिस ने दिया आवेदन

ganster.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुके सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के खिलाफ रांची पुलिस ने वारंट जारी करने की मांग की है। बता दें, सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह से जुड़ा हुआ है। सुनील के खिलाफ वारंट जारी करने की रांची पुलिस की मांग भारत माला प्रोजेक्ट में काम कर रही कंपनी से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने से जुड़े केस में गई है। उक्त मामले की जांच करने वाले अधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के CJM ( चीफ ज्यूडीश्यल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट में मयंक सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए आवेदन दिया है। जानकारी हो, इस मामले में झारखंड ATS की टीम और पुलिस ने इसी साल अप्रैल में गैंगस्टर अमन साहू के शूटर राहुल दुबे को गिरफ्तार किया था। इस केस के संबंध में रांची के ओरमांझी थाना में कांड संख्या 18/2024, 44/2024 और 50/2024 दर्ज किया गया है।
 

Tags - Sunil Meena gangster Aman Sahu Ranchi Police Jharkhand News Jharkhand latest News