logo

Ranchi : भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- दिल्ली और कोलकाता ले जाकर की जबरदस्ती

rape1.jpg

रांची: 

भाभी ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि देवर ने उसके साथ पहले दिल्ली और फिर कोलकाता में होटल रूम में दुष्कर्म किया। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि देवर ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। रांची के अरगोड़ा थानाश्रेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

दिल्ली और कोलकाता में किया दुष्कर्म
महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका देवर उसे घुमाने के बहाने पहले पटना ले गया। पटना से उसे दिल्ली ले गया। दिल्ली में होटल रूम में दुष्कर्म किया। इसके बाद कोलकाता ले गया और वहां भी 2 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि वो डर गई थी। उसने देवर से जिद की, कि उसे घर जाने दिया जाये। महिला ने कहा कि उसके जिद करने पर देवर उसे रांची रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। कहा कि, आरोपी ने धमकी दी है कि घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से मार देगा। 

पिठोरिया का रहने वाला है आरोपी युवक
पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिठोरिया का रहने वाला है। अक्सर उसके घर आता-जाता था। इससे अच्छी जान पहचान हो गई थी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 28 मार्च को दिन के 3 बजे आरोपी ने उसे फोन किया। कहा कि हरमू कार्तिक उरांव चौक के पास मिलो। मैं मिलने चली गई। आरोपी ने टैक्सी बुक किया और कहा कि घुमने के लिए मेन रोड चलते हैं। पीड़िता का कहना है कि मैं विश्वास करके उसकी टैक्सी में बैठ गई। आरोपी ने उसे टैक्सी से उतारकर बस में बिठा दिया और पटना ले गया। 

पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
महिला का कहना है कि पटना से दिल्ली ले जाकर होटल का कमरा किराये पर लिया। वहां दो दिन तक रखा और दुष्कर्म किया। दिल्ली से फिर कोलकाता ले गया। वहां भी 2 दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि मैं घर वापस करने की जिद करने लगी तो रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचाकर खुद भाग गया। महिला ने कहा कि बाद में उसने ये घटना पति को बताई और शिकायत दर्ज करवाया।