logo

नामकुम अंचल में ताला तोड़कर प्रभार ग्रहण करने वाले वायरल वीडियो मामले में रांची उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश 

LOCK.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने नामकुम अंचल में ताला तोड़कर प्रभार ग्रहण करने के वायरल वीडियो के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ था। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची को 24 घंटे के अंदर स्थल जांच कर संलिप्त दोषी पदाधिकारी/कर्मियों को चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई 28 सितंबर  को घटी घटना के संबंध में की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News