logo

रामनवमी पर लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क, रांची डीसी सहित अन्य अधिकारी कर रहे शहर का दौरा 

ranhi000000.jpg

रांची  

जिस कड़ी में देर रात्रि उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी  रांची,  मंजूनाथ भजन्त्री रामनवमी पर्व को लेकर रांची शहर के विभिन्न इलाकों में विधि-व्यवस्था का जायजा एवं जिला प्रशासन द्वारा बनाए कंट्रोल रूम का भी मुआयना कर रहें है। जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिसमें दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। उपायुक्त लगातर अपने अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ देर रात्रि गश्ती कर रहें है। कल सुबह से ही  राजधानी के सभी संवेदनशील स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा  गश्ती किया जा रहा है। इस दौरान डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची,  चंदन कुमार सिन्हा एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गण साथ में मौजूद है।


Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest