logo

सीएम से मिले के राजू, विकास योजनाओं और रणनीतियों पर की चर्चा

सीएम से मिले के राजू, विकास योजनाओं और रणनीतियों पर की चर्चा

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया गया। बताया गया कि इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। लेकिन सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में कांग्रेस ने कई महत्वपूर्ण विषयों को रखा। पार्टी की भावनाओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप उपस्थित रहे।


 

Tags - Hemant Soren K. Raju Keshav Mahto Kamlesh meeting government organization politics